क्षेत्र के गोपालपुर स्थित रामजानकी मार्ग पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे खुले स्थान पर ट्रांसफार्मर रखकर उसी से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस ट्रांसफार्मर में इनपुट ग्यारह हजार और आउटपुट 220 केवी है, लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए न तो जाली लगाई गई है और न ही किसी प्रकार की घेराबंदी की गई है।जिससे हर वक्त खतरा बना हुआ है।