फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के दोनों तरफ की रेलिंग टूटी, राहगीरों में दहशत -

Rohit Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 09:55 AM IST

बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र के सिकरीगंज-धोबौली मार्ग पर झौवां खुर्द गांव के समीप बनी पुलिया के दोनों तरफ की रेलिंग लगभग 12 वर्ष पूर्व टूट गया। तबसे लेकर अबतक कई अनजान राहगीर पुलिया से नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। मई माह में साइकिल सवार एक बुजुर्ग की गिरकर मौत हो गई थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में जिम्मेदारों के प्रति बेहद आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग बनवाने के लिए बेलघाट ब्लॉक, खजनी तहसील और जिला के अधिकारियों से लगायत जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें