फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मल स्कूल में पेंटिंग, स्लोगन और मॉडल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया रचनात्मक हुनर

Rohit Singh Updated Mon, 11 May 2026 01:51 PM IST

स्वच्छ स्कूल अभियान के तहत सिविल लाइन स्थित कार्मल स्कूल में सोमवार को पेंटिंग, स्लोगन लेखन और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के सैकड़ों छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण जैसे विषयों पर रंगों और शब्दों के जरिए बेहतरीन संदेश दिए। मॉडल सेक्शन में छात्रों ने वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छ शहर और स्मार्ट टॉयलेट के मॉडल बनाकर सभी का ध्यान खींचा। प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाते हैं। विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें