गोरखपुर के विकास खण्ड बांसगांव के कानापार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। आलम यह है कि बच्चों और शिक्षकों को खेतों की मेड़ के रास्ते स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब पानी भरे रास्ते से होकर ही विद्यालय आना पड़ता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक रामआशीष ने बताया कि रास्ते की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी बांसगांव, खण्ड विकास अधिकारी बांसगांव और ग्राम प्रधान से कई बार मिला गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।