जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को गोरखपुर दौरे पर थे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंच उन्हें बजट को लेकर चर्चा की। कहा- ये बजट देश के मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा बजट है। पिछले दस सालों में लगाकार टैक्स को लेकर सरकार सभी का ख्याल करते हुए तीन लाख, सात लाख और अब आज 12 लाख तक टैक्स में छूट दी है। ये मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत है।