प्रदेश के जलशक्ति व गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रसोइया सम्मान समारोह में कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन के साथ पोषण देने का महत्वपूर्ण काम रसोइया कर रही हैं। रामगढ़ ताल क्षेत्र में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके सामाजिक सुरक्षा की चिंता करते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है।