जेल बाईपास पर विक्टोरिया लाइट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, राहगीर ने बुझाया शाहपुर के जेल बाईपास स्थित डिवाइडर पर लगी विक्टोरिया लाइट में बुधवार की शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना देख राहगीरों में हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी शिवम गिरी ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी थी, उसी से करीब 300 मीटर आगे मुख्यमंत्री का गोड़धोइया नाला निरीक्षण का कार्यक्रम होने वाला था।