चार दिन बाद खुला मौसम, खाद लेने को समितियों पर उमड़े किसान गोला। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ होते ही क्षेत्र की सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धान की रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जिन किसानों की रोपाई 10 दिन या उससे अधिक पहले हो गई थी, उन्हें अब फसल की बढ़वार के लिए खाद की आवश्यकता है।