चौरी चौरा थाना क्षेत्र के दुधई निवासी लक्ष्मी शंकर उम्र 58 वर्ष मंगलवार की रात आठ बजे के करीब घर से अपने दूसरे मकान कुसमी कोठी जा रहे थे तभी जोधपुर सुकई रेलवे क्रॉसिंग से दो सौ मीटर पश्चिम खोराबार थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।