गोरखपुर में सोमवार सुबह एक चाय की दुकान में बड़ा हादसा हो गया। दुकान में चाय बनाते समय अचानक दो गैस सिलिंडर फट गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों दुकानें जलकर खाक हो गईं।