फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU कर्मचारियों का धरना, दूसरे दिन भी विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शुक्रवार की घटना और अपनी अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को BSc कृषि के छात्र का अंक न चढ़ने को लेकर एक छात्रनेता और परीक्षा विभाग के कर्मचारी में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि छात्रनेता ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा और बाद में माफी भी मंगवाई गई। घटना से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही कुलपति कार्यालय का घेराव किया था। शनिवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रशासनिक भवन पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें