यातायात विभाग की टीम मानीराम क्षेत्र में लगातार ओवरस्पीडिंग वाहनों पर नकेल कस रही है। विभाग के अधिकारी स्पीड लेजर गन के माध्यम से हफ्तों से चालान काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में स्पीड लेजर गन से लैस तीन गाड़ियां तैनात की गई हैं, जो नियमित रूप से गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और आगे भी ओवरस्पीडिंग पर चालान काटने का सिलसिला जारी रखा जाएगा।