रामगढ़ ताल की जेट्टी के दो पिलर में दरार आ गई है। यहां क्रूज और उसके प्लेटफार्म को रोकने के लिए पिलर पर रस्सी बांधी जा रही है। इसको लेकर पिछले 3 दिनों से जांच टीम मौके पर जांच कर रही है। रविवार को जांच में सामने आया कि अब कुछ और पिलर में भी क्रूज और प्लेटफार्म को रोकने के लिए रस्सी बांधी गई है ताकि डैमेज पिलर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। रामगढ़ ताल की जेट्टी गोरखपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग क्रूज की सवारी और घूमने आते हैं। लेकिन जेट्टी के दो पिलर में दरार आने के बाद यहां सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।