आर्य नगर व्यापार मंडल द्वारा आर्य नगर चौक पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बंग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। आर्य नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर निरंतर अत्याचार किया जा रहा है, जिसकी घोर निंदा किया व कहा कि वहां की सरकार और प्रसासन मूक दर्शक बनी हुई है। कल वहां ढाका स्थित नमहट्टा केंद्र में उपद्रवियों ने राधा कृष्ण मंदिर, भाग्य लक्षमी नारायण मे आग लगा दिए। जहां पर सभी मूर्ति पूरी तरह से जल गई है। इस्कान द्वारा बांग्लादेश सरकार को सूचना दिए जाने के बावजूद वहां पुलिस प्रसासन कोई कारवाई नही किए।