नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने प्रशासन को मांगपत्र भी सौंपा।