फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे से अवैध खनन का प्रयास, ग्रामीणों के विरोध से रुका काम

Rohit Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 09:56 AM IST

जंगल कौड़िया के ब्लॉक क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार दोपहर ग्राम सभा द्वारा मत्स्य पालन के लिए आवंटित ग्राम सभा पोखरे से आधा दर्जन लोगों द्वारा पोकलैंड मशीन और चार डंपर से मिट्टी खन शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असफाक अहमद के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खनन का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद खन कार्य तुरंत रोक दिया गया। ग्रामीणों और प्रधान प्रतिनिधि ने जब खनन कर रहे लोगों से एसडीएम का आदेश मांगा तो उनके पास केवल जिलाधिकारी को दिया गया प्रार्थना पत्र ही दिखाया गया, खनन की अनुमति संबंधी कोई अभिलेख नहीं था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें