यूपी के गोरखपुर जिले के कैंट क्षेत्र के पैडलेगंज स्थित बाढ़ खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर अधीशासी अभियंता विपिन सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया। करीब 20 मिनट तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।