कस्बा स्थित वीएसएवी इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को हरि प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी की विशाल जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एवं मंडल जोन कोआर्डिनेटर डॉ. मदन राम ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से अस्मिता चन्द को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। जनसभा में उमड़ी भीड़ से पार्टी नेताओं में उत्साह देखने को मिला।