गोरखपुर विश्वविद्यालय के SC-ST छात्रावास को हैंडओवर करने की मांग पर अभविप ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से SC-ST छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन लंबे समय से उसे विश्वविद्यालय प्रशासन या छात्रों को हैंडओवर नहीं किया गया है। इससे अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है।