ABVP ने किया सदस्यता अभियान का ऐलान, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत गोरखपुर महानगर द्वारा सदस्यता अभियान के तहत प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने संगठन की सदस्यता को लेकर जानकारी दी। उनके साथ संपदा द्विवेदी और आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।