फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन

Rohit Singh Updated Tue, 12 May 2026 05:49 PM IST

गोरखपुर के तारामंडल रोड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के सामने मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी के जयकारों के बीच सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। आयोजकों ने बताया कि हर मंगलवार को होने वाले इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सेवादारों ने पूरी श्रद्धा से लोगों को प्रसाद परोसा। मंदिर समिति ने बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा के उद्देश्य से हर सप्ताह यह भंडारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें