गोरखपुर। रामगढ़ ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर फादर संतोष, आलोक अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।