फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: UP के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन

Thu, 19 May 2022 02:34 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने महायोगी गोरक्षनाथ के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि किया।

गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान वह गोशाला में भी गए और गायों और बछड़ों को घास व गुड़ खिलाया। इसके बाद वह गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय भी गए जहां चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेई व अपर निदेशक डॉ कामेश्वर सिंह से मुलाकात की।

यहां उन्होंने चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन गए। वहां से ब्लड बैंक भी गए, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल तथा अधिकारी डॉ ममता जायसवाल ने  उन्हें ब्लड बैंक के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें