फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोरखपुर शहर का जाम, अब हर दिन हो जाता है 'सोमवार'

Thu, 26 May 2022 03:57 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए किए गए सभी इंतजाम फिर फेल होते दिख रहे हैं। बेहतर ट्रैफिक के लिए डिवाइडर में बने कटों को बंद करना ही परेशानी का सबब बन गया है। हालत यह है कि जाम के लिए बदनाम सोमवार जैसी स्थिति शहर में हर रोज बनने लगी है।

बुधवार को मोहद्दीपुर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर तीन बजे तक खत्म नहीं हो पाया। इस दौरान वाहन रेंगते रहे। ऑटो और बसों से यात्रा कर रहे कई लोगों ने पैदल चलकर चौराहा पार कर लेना उचित समझा। पैडलेगंज, यूनिवर्सिटी चौराहा, कैंट चौराहा पर भी जाम लगा रहा। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसीं। इससे मरीज व तीमारदारों की जान सांसत में रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें