फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोरखपुर दौरे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Wed, 06 Jul 2022 05:36 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय के पास पौधा लगाया, फिर नए क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में अभी से जुटना है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा केंद्र व राज्य की सत्ता में है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि आजमगढ़ व रामपुर की जनता ने जातिवादी-वंशवादी राजनीति को नकार दिया। अखिलेश एसी कमरे में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। अगर कर्मठी कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया और सारी मेहरबानी परिवार पर ही रही तो सपा को खत्म होने से कोई नहीं बचा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें