फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: इस बच्चे ने पढ़ाया मानवता का ऐसा पाठ, वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Apr 2021 05:15 PM IST

बच्चे दिल के सच्चे...यह सिर्फ कहावत नहीं है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली के सिसवा बुजुर्ग गांव के छह साल के बच्चे की मानवता से यह हकीकत साबित हुआ। सिसवा बुजुर्ग गांव के इंडिया मार्का हैंडपंप के पास प्यासी हुई गाय पहुंची तो यह बालक दौड़ लगाते हुए हैंडपंप के पास गया। इसके बाद वह तेजी नल को चलाने लगा और गाय नल के मुंह से प्यास बुझाने लगी। बुधवार को छोटे बच्चे का जो मानवीय चेहरा सामने आया, उसका अनुकरण बड़े भी करें तो मूक पशुओं व जानवरों का प्यास बुझाना आसान हो जाएगा।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें