फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें

Fri, 12 Aug 2022 03:31 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखपुर कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब सौ महिलाओं ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी। वहीं, जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाने उनके भाई भी  जेल पहुंचे।

जेल पर रक्षाबंधन के दिन मुलाकातियों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली थी। जेल के बाहर बैरिकेडिंग कर स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह छह बजे से ही जेल में बंदियों को राखी बांधने उनकी बहनें पहुंच गई थी। वहीं, बंदी भी बहनों के आने का इंतजार कर रहे थे। जेल में बहनों की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल तैनात की गई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें