गोरखपुर में भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में सपा कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में विरोधी पदयात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस प्रशासन और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वहीं गोरखपुर नगर निगम में प्रसपा ने भी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।