फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्वांचल में पहुंच रहा पानी, पहाड़ पर न मैदानी इलाकों में बारिश

वीडियो न्यूज, गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2022 04:30 PM IST

गोरखपुर जनपद में बहने वाली सभी नदियां नेपाल की पहाड़ी से निकलकर मैदानी इलाकों में आती हैं। इधर काफी दिनों से न तो नेपाल की पहाड़ी पर बारिश हुई न ही मैदानी इलाके में कोई खास बारिश हुई। फिर भी यहां बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

घाघरा नदी बरहज में खतरे के निशान से थोड़ा नीचे रह गई है। अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है दूसरे राज्यों में हुई भारी बारिश का पानी नदियों के माध्यम से पूर्वांचल में पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विभाग की तरफ से लोगों का सतर्क कर दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें