फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांसद रवि किशन ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख

Wed, 21 Sep 2022 04:01 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। कामेडी जगत के लिए, एक कलाजगत के लिए और राजनिति के क्षेत्र में। वह प्रत्येक क्षेत्र में शानदार कार्य कर रहे थे। उनके पूरे परिवार के साथ यह देश की अपूरणीय क्षति है। वह एक अच्छे पिता, अच्छे पुत्र, अच्छे पति और एक अच्छे मित्र थे। आज मैं उनकी मौत से स्तब्ध हूं। मैने अपना भाई खोया है। हम लोग 30 सालों से एक दूसरे के सुख-दु:ख में सहभागी थे। मुंबई में शुरुआती दिनों में उनका भी संघर्ष चल रहा था और मेरा भी। हम दोनों से बहुत समय साथ गुजारा। उम्मीद नहीं थी कि वो इतना जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे। उनकी हालत में भी सुधार हो रहा था उनकी बिटिया व अन्य परिजनों से लगातार बात हो रही थी। अचानक उनके चले जाने की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें