फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर वासियों को 'आसमानी अंगारों' से इस सप्ताह मिलेगी राहत

Mon, 13 Jun 2022 04:22 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखपुर में आसमान से बरस रहे अंगारों से इस सप्ताह राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16-17 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। उधर, शहरवासी रविवार को भी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।

मौसम विशेषज्ञ  कैलाश पांडेय के अनुसार, मौसम का मिजाज इस सप्ताह बदल सकता है। अरब सागर से उठा मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना मानसून का सिस्टम असम होता हुआ बंगाल के सिल्लीगुड़ी तक पहुंच चुका है। दो से तीन दिन में इसके बिहार तक पहुंच जाने की संभावना है। 15 जून तक बिहार के अधिकांश स्थानों पर मानसून दस्तक दे देगा। इसके एक-दो दिन बाद (16-17 जून तक) गोरखपुर में मानसून की बारिश हो सकती है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें