फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में घने कोहरे ने रोकी ट्रेन, बस और हवाई जहाज रफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 04:19 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

आने वाले दो दिन कोहरे के लिहाज से चेतावनीपूर्ण है, इसलिए घर से बाहर ध्यान से निकलें। खासकर वाहन चलाते वक्त बहुत सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक प्रदेश में कहीं घने तो कहीं ज्यादा घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। बुधवार और गुरुवार कड़ाके की ठंड रहने वाली है।  

घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें मंगलवार को देर से आईं। हिसार से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह की जगह रात में करीब 10 घंटे 45 मिनट और वैशाली एक्सप्रेस शाम को 7 घंटे 42 मिनट की देर से पहुंची। ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री और रिसीव करने गए परिजन परेशान हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें