गोरखपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल के घर पर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी दाऊद पुर स्थित नगर विधायक के आवास पहुंचे। इस दौरान पहले से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।