फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में चार डॉक्टरों सहित मिले 36 कोरोना मरीज

Fri, 15 Jul 2022 03:16 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

कोरोना संक्रमण की जांच में बृहस्पतिवार को 36 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में चार डॉक्टर और एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी में सामान्य लक्षण हैं। वहीं, इस दौरान 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 177 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो, सहायक जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी और शक्ति नगर के एक निजी डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा तारामंडल में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक आठ साल का बच्चा भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें