फिल्म फोर्स 2 की शूटिंग के दौरान एक्टर जॉन अब्राहम बुरी तरह घायल हो गए थे और जॉन को अपने घुटने की माइनर ऑपरेशन कराना पड़ा था। जॉन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें डॉक्टर उनके घुटने में जमा खून निकालते दिखाई दे रहे हैं। जॉन को इसके लिए भयंकर दर्द सहना पड़ा था। वीडियो में जॉन ये कहते दिखाई दे रहे हैं, कि फोर्स 2 के लिए उन्होंने किस तरह से खून पसीना एक कर दिया था।