फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई मामू-भांजे की ये क्यूट तस्वीर

Thu, 09 Feb 2017 06:29 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन अपने लोगों के लिए सलमान किस तरह से क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं,इसकी बानगी तब दिखी जब वो अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ खूब मस्ती करते दिखे। उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'प्राइजलेस लम्हे'। इस तस्वीर में सलमान खान जमीन पर लेटकर आहिल को पकड़े हुए हैं, आहिल अपने दोनों हाथ मुंह में डाले हुए अपने मामा के सीने पर खड़े हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में आहिल सलमान खान का चेहरा छिपाकर बैठे हुए हैं तो कहीं सलमान का ब्रेसलैट भी आहिल चबाते दिख रहे हैं। जाहिर है फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उनका रियलिटी शो 'बिग बॉस' भी खत्म हो चुका है। ऐसे में सलमान अपना खाली वक्त भांजे आहिल के साथ बिता रहे हैं। आहिल कई बार अपने पेरेंट्स के साथ सलमान से मिलने उनके आउटडोर शूट्स पर भी जाते हैं। कुछ दिनों पहले आहिल सलमान से मिलने 'बिग बॉस 10' के सेट पर भी पहुंचे थे जहां सलमान ने उन्हें शो होस्टिंग भी सिखाई थी। गौरतलब है कि सलमान की छोटी बहन अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में साल 2014 में हुई थी। पिछले साल मार्च में अर्पिता ने आहिल को जन्म दिया था। सलमान खान और उनके परिवार के सभी सदस्य आहिल से बेहद प्यार करते हैं और ऐसी ही कुछ और क्यूट पिक्स आपको अर्पिता के टाइमलाइन में दिख जाएंगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें