मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली 2' अगले साल रिलीज होगी लेकिन उससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर या कहिए 'भल्लादेव' का पहला लुक जारी हुआ है। सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के एक्टर राणा दग्गुबाती के जन्मदिन पर ‘बाहुबली-2’ के मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल में उनका लुक जारी किया है।फिल्म में भल्लादेव का किरदार निभाने वाले दग्गुबाती, बाहुबली-2 में दोगुने मसल्स और स्ट्रेंथ के साथ नजर आ रहे हैं।