बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की मोस्ड अवेटेड मूवी रईस का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान बरकरार हैं। फिल्म में जिस रौब के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं, वो काबिलेतारीफ है। ये पहला मौका था जब किसी फिल्म के ट्रेलर को यूएफओ के जरिए लॉन्च किया गया। जिसके जरिए किंग खान अपने फैन्स के बीच पहुंचे और दो घंटे तक बात करते रहे।