शुक्रवार को बॉलीवुड की हवा हवाई यानी श्रीदेवी एक समारोह में पहुंची और मातृत्व पर अपनी राय रखी। श्रीदेवी ने कहा कि मां बनने का एहसास किसी से सीखा नहीं जा सकता वो खुद-ब-खुद आपके अंदर से पैदा होता है। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं खुशी और जहान्वी, माना जा रहा है कि जल्द ही जहान्वी सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी।