अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। एक टॉक शो के दौरान सोनम को महिलाओं पर होने वाले शोषण पर बातचीत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान सोनम ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब वो यंग थीं तो उनका भी शोषण हुआ था।