विक्की डोनर, मद्रास कैफे और पीकू जैसी हिट फिल्म बनानेवाले डायरेक्टर सुजीत सिरकार एक शॉर्ट फिल्म के साथ दर्शकों के सामने हैं। ये फिल्म उन बच्चों के बारे में हैं जो बोर्ड इग्ज़ैम दे रहे हैं या उनके ऊपर उनके माता-पिता और टीचर्स का दबाव होता है इग्ज़ैम को लेकर। सुजीत कहते हैं, आप ‘रिलीज द प्रेशर’ जरूर देखें, अपने बच्चों की खातिर तो जरूर देखें।