अजय देवगन की शिवाय बड़े पर्दे पर आ गई है। शिवाय में अजय न सिर्फ लीड रोल में नजर आ रहे हैं, बल्कि फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। ‘शिवाय’ की टक्कर विवादों में रही करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से मानी जा रही है, लेकिन अजय कहते हैं फिल्म का फैसला दर्शक करते हैं, इसलिए टक्कर से ऊपर उठकर फिल्म का मज़ा लेना चाहिए।