मुंबई में आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को चौथे यश चोपड़ा अवॉर्ड से नवाजा गया। ग्लैमरस रेखा ने शाहरुख को ये अवॉर्ड दिया। शाहरुख से पहले ये अवॉर्ड मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और रेखा को दिया जा चुका है। अवॉर्ड मिलने के बाद शाहरुख ने कहा कि, यशजी ने मुझसे कहा था कि अगर मैं अपने करियर में लव स्टोरीज नहीं करूंगा तो आगे नहीं बढ़ पाऊंगा। मेरा करियर यश चोपड़ा ने ही बनाया है।