आगरा के ताजगंज और बमरौली कटारा में बुधवार को फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए एक्टर संजय दत्त पहुंचे। भूमि में संजय दत्त की बेटी का किरदार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी निभा कर रही हैं। ये पहला मौका होगा जब संजय और अदिति स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, शरद केलकर नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं उमंग कुमार।