बॉलीवुड का ऐसा कोई एक्टर नहीं जिसकी मिमिक्री या फिर उसके गानों पर रणवीर सिंह थिरके न हो। लेकिन इस बार रणवीर सिंह शाहरुख खान और काजोल की सुपर हिट मूवी DDLJ के ट्रेन वाले सीन को रीक्रिएट करते दिखे हैं। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सुपरहिट ट्रेन वाले सीन का रीमेक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर वाकई आप भी हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे।