मुंबई के एक इवेंट में पहुंची बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत ने नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। राखी ने पीएम मोदी को देश के लिए भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश बताया और 20 साल तक मोदी के प्रधानमंत्री बने रहने की कामना की। इस मौके पर राखी सावंत ने पीएम मोदी की तस्वीरें लगी ड्रेस पहनने पर हुए विवाद का भी मुद्दा भी उठाया। राखी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने पीएम मोदी की फोटो वाली ड्रेस पहनी और आगे भी पहनूंगी।