शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। फिल्म की पाकिस्तानी हीरोइन माहिरा का एक एंटी इंडिया वीडियो फिर से वाइरल हो रहा है। ये वीडियो पहली बार पिछले महीने सामने आया था, अब फिल्म की रिलीज करीब आते ही सोशल मीडियो पर इसे फिर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में माहिरा को एक पाकिस्तानी शो के होस्ट की उस बात पर हां में हां मिलाते दिखाया गया है जिसमें वह भारत के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। समझा जा रहा है कि इस वीडियो की फिल्म की रिलीज से पहले फिर जोर शोर से प्रचारित प्रसारित करने के पीछे शाहरुख के विरोधी खेमे का हाथ है।