इंटरनेश्नल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने एक मराठी गाया गया है। ये गाना है माराठी फिल्म वेंटिलेटर का जिसे प्रियंका खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। गाने में एक बेटी का प्यार और दर्द उसके पिता के लिए झलक रहा है। गाने के बोल हैं, बाबा मला कळलेचं नाही, तुझ्या मनी वेदना, कशी मी राहू कुठे मी जाऊ, मला समजेना। इस लाइन का मतलब है, पापा, तुम्हारे मन का मतलब मैं समझ नहीं पाई, कहां मैं रहूं, कहां मैं जाऊं, समझ नहीं आ रहा। प्रियंका के पापा अब इस दुनिया में नहीं हैं। हर बेटी की तरह प्रियंका भी अपने पापा की दुलारी थी। प्रियंका ने अपने पापा की याद में अपनी कलाई पर DAD’S LIL GIRL का टैटू भी करवाया है।