नोट बैन का असर भले ही पिछले हफ्ते रिलीज हुई फोर्स-2, तुम बिन-2 और रॉक ऑन-2 पर पड़ा हो, लेकिन शाहरुख और आलिया के चार्म के आगे नोट बैन बेअसर दिखा। शुक्रवार को रिलीज हुई डियर जिंदगी ने पहले ही दिन आठ करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। वहीं, वीकेंड में डियर जिंदगी की कुल कमाई रही बत्तीस करोड़ पचास लाख रुएये। बॉक्स ऑफिस के पिछले दो हफ्ते के ट्रेंड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्म अच्छी हो तो ऑडियंस उसे मिलती ही है।