लॉस एंजेलिस में हुए 89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी गई। ऑस्कर समारोह में ओम पुरी को बॉलीवुड नहीं बल्कि बतौर हॉलीवुड एक्टर के तौर पर याद किया गया। ओम पुरी ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 'गांधी', 'सिटी ऑफ जॉय', 'ईस्ट इज ईस्ट', 'वूल्फ' जैसी नामी फिल्मों में काम करके ओम पुरी ने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। बता दें कि साल की शुरुआत में छह जनवरी को ओम पुरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।